Google Analytics —— Meta Pixel

जेल विभाग में बड़ा फेरबदल, अधीक्षक, उप अधीक्षक समेत कई अधिकारियों का ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

Untitled (3)

रायपुर| छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जेल विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। यहां दो दर्जन से भी अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार कुल 27 लोगों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें जेल उप महानिरीक्षक, जेल अधीक्षक, उप जेल अधीक्षक, सहायक जेल अधीक्षक, मुख्य प्रहरी, प्रहरी एवं महिला प्रहरी शामिल हैं। इसमें एस.एस तिग्गा जेल उप महानिरीक्षक को केंद्रीय जेल रायपुर के जेल अधीक्षक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। इसके अलावा दुर्ग केंद्रीय जेल से जेल अधीक्षक आर आर राय को केंद्रीय जेल जगदलपुर पदस्थ कर दिया गया है।