Google Analytics —— Meta Pixel

सैकड़ों की संख्या में कांग्रे​स कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, सांसद विजय बघेल ने दिलाई सदस्यता

tirandaj.com-2024-03-18T001954.3

दुर्ग| लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही अब नेता अपनी जमीन तलाशने में लगे हैं। इस बीच दुर्ग लोकसभा के 12 पार्षदों समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और अन्य राजनीतिक पार्टी से इस्तीफा देकर आज बीजेपी की सदस्यता ले ली। स्थानीय सांसद ने विजय बघेल ने सभी को गमझा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

आपको बता दें कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद अब कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची हुई है। कई कार्यकर्ता भाजपा नेताओं से संपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्ग लोकसभा के वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समक्ष सैकड़ों कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रवेश किया।

सभी नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं को सांसद विजय बघेल ने बीजेपी का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया।

भाजपा में प्रवेश करने वाले लोगों में 12 से ज्यादा पार्षद और पूर्व पार्षद भी शामिल हैं। आपको बता दें कि दुर्ग जिले में कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश के लिए आवेदन दिया है।

इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता बीजेपी के सम्पर्क में हैं, आने वाले दिनों में ऐसे ही कई आयोजन यहां पर देखे जा सकते हैं।