Google Analytics —— Meta Pixel

महिला ने गर्भपात कराने से किया इंकार, पति और ससुरलवालों ने कर दी हत्या

copy_of_copy_of_video_thumbnails

समस्तीपुर। बिहार से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. घटना समस्तीपुर जिला की है जहां एक महिला को केवल इसलिए मार दिया गया क्योंकि उसने अपने गर्भ में पल रही बच्ची को मारने यानी गर्भपात कराने से इंकार कर दिया था. बस इसी बात को लेकर ससुरालवालों ने विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया.

जानकारी के अनुसार महिला ने जब गर्भपात से इंकार किया तो इससे नाराज पति एवं उसके घरवालों ने उस नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी, जिससे उसके गर्भ में पल रही बच्ची की भी मौत हो गयी. बताया जाता है कि पति एवं ससुराल वालों ने तीन दिन पूर्व किसी अस्पताल में ले जाकर उसका अल्ट्रासाउंड कराया था, जहां अल्ट्रासाउंड वालों से उसने किसी तरह गर्भ में पल रहे भ्रूण का लिंग पता कर लिया.

मृतका के भाई हरेंद्र राय का कहना है कि उसके बाद ही ससुरालवालों का व्यवहार बदल गया. पति एवं ससुरालवाले उसपर गर्भपात कराने का दवाब बनाने लगे, जिसके लिए वह राजी नहीं हो रही थी. इसी को लेकर ससुरालवालों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पड़ताल में लगी है. इस घटना के बाद मृतका के मायकेवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के बाजिदपुर मेयारी गांव की बतायी जा रही है, जहां वुधवार की दोपहर ये घटना हुई और नवविवाहिता की ससुराल में लाश मिली. मृत नवविवाहिता उदन कुमार राय की पत्नी निक्की कुमारी बतायी जाती है जो ताजपुर थाना क्षेत्र के राजवाड़ा निवासी रामबाबू राय की पुत्री थी. मायके वालों के अनुसार निक्की की शादी करीब दस माह पूर्व 5 मई 2023 को हुई थी. वह महीने पहले ही वो पहली बार गर्भवती थी.

रीसेंट पोस्ट्स