Google Analytics —— Meta Pixel

अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में 2 युवकों की मौत: कवरेज करने गए पत्रकारों से कर्मचारियों ने की मारपीट, देखें Video

ashoka-biryani

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाभंडी स्थित अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में गटर साफ करने उतरे दो कर्मचारियों की मौत हो गई. इस मामले की सूचना के बाद मौके पर कवरेज करने गए पत्रकारों से रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि मारपीट पर उतर आए. इस दौरान कुछ महिला कर्मचारियों ने पत्रकारों के हाथ से उनका मोबाइल फोन और कैमरा भी छीन लिया.

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के लाभंडी स्थित अशोका बिरयानी सेंटर के गटर टैंक की सफाई के लिए बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों को गटर में उतारा गया था, जो अज्ञात कारणों से गटर में फंस गए. फिर किसी तरह प्रयास करके दोनों को निकाला गया और वी केयर हॉस्पिटल भेजा गया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतक का नाम 19 वर्षीय डेविड साहू पिता यशवंत राम, खामहरिया जिला धमतरी निवासी है. दूसरा मृतक युवक नाम 30 वर्षीय नीलकुमार पटेल पिता जगदीश पटेल, खुटादरहा जांजगीर का रहने वाला था. वहीं एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले ने इस मामले को लेकर बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आगे जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

रीसेंट पोस्ट्स