Google Analytics —— Meta Pixel

अति संवेदनशील क्षेत्र के मतदान दल हेलीकॉप्टर से हुए रवाना, 26 अप्रैल को मतदान

Untitled

कांकेर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होने वाली है। 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में मतदान होना है। कांकेर लोकसभा सीट पर भी मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

24 अप्रैल को नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील क्षेत्र के मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। पोलिंग पार्टी को अंतागढ़ से हेलीकॉप्टर से भेजा गया। इस दौरान हैलीपेड पर जिले के कलेक्टर अभिजीत सिंह भी मौजूद रहे। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मतदान दलों को गुलदस्ता भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सभी प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।