सांपों को भगाने के लिए अजीब तकनीक अपना रहे हैं किसान, क्या आप जानते हैं उनके इस आइडिया के बारे में?

1716466321_WhatsApp-Image-2024-0

सांप को सबसे जहरीला और जानलेवा जीव (Dangerous Snake) माना जाता है| इनके काटने से बचने के लिए हमारी भलाई इसी में है कि हम इनसे दूर रहें|

हालांकि, भारत के कई हिस्सों में सांपों को देवता के रूप में पूजा जाता है| इन्हें नागराजा, नागरानी जैसे कई नामों से पुकारा जाता है| चूकि इनका शंकर भगवान से भी नाता रहा है, इस वजह से लोग इनकी पूजा करते हैं|
आमतौर पर सांप इंसानों को देखकर दूर भागते हैं, लेकिन कई बार काट देते हैं| इस वजह से हजारों लोग मारे जाते हैं| लेकिन इन सबसे इतर एक और सच्चाई है| वो यह कि ये सांप खेतों में किसानों के मित्र के रूप में चूहों को मारते हैं|
हालांकि, आपको जानकर ताज्जुब होगा, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि सांप के जहर से कुछ घातक बीमारियों की दवाएं भी खोजी गई हैं|
एक अनुमान के मुताबिक, कुल 300 सौ प्रजातियों में से मात्र 50 सांप ही जहरीले होते हैं| इनमें भारत में पाया जाने वाला सबसे खतरनाक सांप कोबरा होता है| इसे गेहुअन भी कहा जाता है, क्योंकि इसके शरीर पर गेहूं जैसे निशान होते हैं|
विशेषज्ञों का सुझाव है कि सांपों से बचने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें मार कर पकड़ने की बजाय उन्हें भगाना है| इससे प्राकृतिक संतुलन भी बना रहेगा| चूकि सांप चूहों का शिकार करते हैं, जो हमारे फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं| ऐसे में हमारे बीच सांप का रहना भी ज्यादा जरूरी है|
लेकिन इनके पास जाने का मतलब मौत भी है| ऐसे में अगर खेतों में ये सांप आ जाएं तो उन्हें कैसे भगाया जाए? ये सबसे अहम सवाल है| लेकिन आपको बता दें कि भारत के उत्तरी राज्यों में किसान सरसों का तेल जलाकर सांपों को भगाते हैं|
रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान भले ही कई एकड़ जमीन पर फैले खेतों में रहते हैं, लेकिन वे इस सरसों के तेल को जलाते हैं ताकि सांप उनके पास न आएं|

रीसेंट पोस्ट्स