Google Analytics —— Meta Pixel

परिवार के साथ खाना खाने के बाद ऐसा क्या हुआ कि 17 वर्ष की युवती ने लगा ली फांसी

maut

बिलासपुर| आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का दुस्साहस युवाओं में बढ़ गया है। जरा सी बात पर भी खुद को खत्म करने के लिए आतुर रहते हैं। दर्रीघाट क्षेत्र में भी एक युवती ने दुपट्टे से फंदा तैयार कर फांसी कर आत्महत्या कर ली। फांसी से पूर्व 17 वर्षीय युवती परिवार के साथ बैठकर खाना खायी और फिर बातचीत भी की लेकिन अचानक से अपने कमरे में जाने के बाद युवती के दिमाग में क्या आया कि उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने मालला दर्ज कर लिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

बता दें, मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जहां पर दरीघाट में रहने वाली 17 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक दर्रीघाट में रहने वाले दिनेश राव गोमकाड़े ने बताया कि शनिवार की रात वह अपनी भाभी अनिता के घर गया था।

वहां पर भोजन के बाद वह बच्चों और अपनी भाभी से बता कर रहा था। रात करीब 11 बजे वह अपने घर जाने के लिए निकल रहा था इसी दौरान उसने दूसरे कमरे की खिड़की से देखा कि बड़ी भतीजी रिया पंखे पर फांसी के फंदे से लटक रही थी।

उसने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी देकर कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़कर किशोरी को फंदे से नीचे उतारा।

तब तक किशोरी की मौत हो गई थी। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक युवती के इस तरह के कदम उठाने कारण पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बताया कि वह भी सभी के साथ खाना खाने के लिए बैठी थी फिर बातचीत की और अचानक क्या हुआ कि इतना बड़ा कदम उठा लिया। इस घटना से परिजन भी सदमे में है।