नाबालिग प्रेमियों को रायपुर से लेकर आई पुलिस, और फिर ……
बिलासपुर। मस्तूरी थाना के पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाला 17 साल का किशोर अपनी 15 साल की प्रेमिका को लेकर रायपुर घुमने गया था। उनके साथ एक और नाबालिग भी था। रायपुर में जांच के दौरान पुलिस को संदेह हो गया। पुलिस ने नाबालिग के स्वजन को इसकी सूचना दी। इसके बाद स्वजन उन्हें लेकर घर आ गए। यहां पर किशोर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर घटना की जानकारी होने पर किशोरी ने भी भारी मात्रा में आयरन सिरप पी लिया है। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।