Google Analytics —— Meta Pixel

अफरीदी ने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया

लाहौर । पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की पत्नी और दो बेटियों के कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आये हैं। इसके बाद अफरीदी ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। अफरीदी ने अपनी छोटी बेटी के साथ फोटो भी साझा किया और लिखा, ‘मेरी पत्नी और बेटी अक्सा, अंशा का टेस्ट नेगेटिव आया है, पहले इनका टेस्ट पॉजिटिव आया था, पर अब ये दोनो ही ठीक हैं। आपकी लगातार दुआओं के लिए शुक्रिया। मालिक आप सभी के परिवार और आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे।’ इससे पहले अफरीदी ने ट्वीट कर कहा था कि उनका और उनका परिवार का टेस्ट पॉजिटिव आया था। अफरीदी और उनके संगठन ने कोरोन वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान प्रभावित लोगों को अनाज और खाने का सामान बांटा था।