Google Analytics —— Meta Pixel

सावधान! यूपी में यहां युवाओं को जबरदस्ती किन्नर बना रहा यह गैंग, पकड़कर कर रहे ऑपरेशन, मचा हड़कंप

1563344-kinnar-2

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है| यहां किन्नर गैंग द्वारा गरीब तबके के युवाओं को बहला-फुसला कर और पैसे का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसा लिया जाता है| इस गैंग के सदस्य उन युवाओं को कानपुर ले जाकर उनका जबरन ऑपरेशन करवाकर उन्हें किन्नर बना दे रहे हैं| अब तक इस गैंग ने बांदा जिले के लगभग एक दर्जन युवाओं को अपना शिकार बना लिया है| घटना के सामने आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है|

यह घटना बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र की है| यहां के कुछ पीड़ित युवकों ने पुलिस के पास पहुंचकर इस गैंग की काली करतूत का खुलासा किया| पीड़ितों में से एक खुशबू उर्फ शिवकांत और शिवम, जो किन्नर गैंग से भागे हुए थे ने बताया कि उन्होंने किसी तरह इन किन्नरों के चंगुल से बच कर पुलिस के पास पहुंच कर अपना दर्द साझा किया| इन युवाओं के अनुसार अतर्रा क्षेत्र में दो प्रमुख किन्नर गैंग हैं| एक गैंग का नाम है  कैटरीना और दूसरे का नाम मधु है| ये गैंग गरीब युवाओं को पैसे का लालच देकर अपने साथ ले जाते हैं और कानपुर में उनका ऑपरेशन करवा देते हैं, जिससे वे किन्नर बन जाते हैं| जब वे इसका विरोध करते हैं, तो इन गैंग के सदस्य उनके साथ मारपीट करते हैं|

नौशाद अली उर्फ जाह्नवी ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि वह बिसंडा की रहने वाली हैं और आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई कर चुकी हैं| उन्हें संगीत का शौक था और वह कई कार्यक्रमों में गाना गाती थीं| इसी दौरान किन्नरों के गैंग ने उन्हें देखा और अपने जाल में फंसाने के लिए उन्हें पैसे का लालच दिया| नौशाद ने बताया कि मैं पहले ही घर में पैसों की तंगी से जूझ रही थी| इसलिए इन लोगों की बातों में आकर मैं इनके साथ चली गई| उन्हें कानपुर ले जाकर गंगा हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन करवा दिया गया और लिंग परिवर्तन कर दिया गया| यह घटना 2015 की है, तब से वह गैंग के साथ ही हैं|

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि किन्नर गैंग कैटरीना और मधु कानपुर के गंगा हॉस्पिटल और स्वाति हॉस्पिटल में इन युवाओं का ऑपरेशन करवाती हैं| इन अस्पतालों में उनका एक एजेंट पीयूष द्विवेदी नामक व्यक्ति है, जो ऑपरेशन और हार्मोन चेंजिंग दवाइयों की सेटिंग करता है| इसके अलावा यह भी जानकारी मिली है कि इन गैंग के सदस्यों की अतर्रा थाने में भी सेटिंग है और दोनों गैंग के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें थाने में की जा चुकी हैं, जिन्हें दबा दिया गया था|

इस मामले के सामने आने के बाद अतर्रा क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने इस घटना की जानकारी दी और बताया कि पीड़ितों की शिकायत दर्ज कर ली गई है| उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनकी भी जांच की जाएगी| पुलिस पूरी तत्परता से इस गैंग के सदस्यों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी|