Google Analytics —— Meta Pixel

राउफ की जगह आमिर हो सकती हैं शामिल

कराची । पाकिस्तान के बायें हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इंग्लैंड दौरे पर खेली जानी वाली टी20 श्रृंखला में हारिस राउफ की जगह शामिल किये जा सकते हैं। हारिस अपने एक और कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं। आमिर इससे पहले अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण इस दौरे से हट गये थे। एक रिपोर्ट के अनुसार आमिर ने स्वयं को टीम के लिए उपलब्ध बताया है। उन्हें हालांकि इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले कोविड-19 की जांच में निगेटिव आना होगा। आमिर का उनका दूसरा परीक्षण दो दिनों के बाद होगा।
अगर वह जांच में निगेटिव रहे तो 28 अगस्त से मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की श्रृंखला में टीम से जुड़ सकते हैं। वहीं मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक चाहते भी चाहते हैं कि राउफ की जगह आमिर को टीम में शामिल किया जाए। पाकिस्तान को इस दौरे पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच अगस्त से शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बाद इतने ही मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलनी है। कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी मैचों को जैव सुरक्षित वातावरण में खेला जाएगा।

रीसेंट पोस्ट्स