आपके लिए क्या लाया है (21.4.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

चन्द्रमा दशम व गुरु द्वितीय है। आज ऑफिस में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस प्रोजेक्ट में भी कुछ रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव व डिनर में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय –श्री विष्णु जी की उपासना व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। तनाव से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग –नारंगी व लाल

आज का शुभ अंक -02 व 03

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

शुक्र व चन्द्रमा आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। जॉब परिवर्तन के लिए प्रयास करें। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।

आज का उपाय –गाय को पालक खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग – बैगनी व हरा

आज का शुभ अंक – 05 व 06

 

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

चन्द्रमा अष्टम व गुरु द्वादश है।आज का दिन बिजनेस में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। इस सुंदर अवसर से लाभ होगा। यदि आप रियल स्टेट में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय –श्री सूक्त का पाठ करना बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

शुभ रंग –हरा व सफेद।

आज का शुभ अंक –03 व 08

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

चन्द्रमा मकर में व गुरु वृष में है। जॉब प्रमोशन में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय – श्री विष्णु जी की उपासना जरूरी है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग –लाल व पीला।

आज का शुभ अंक –03 व 09

 

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

सूर्य मेष व चन्द्रमा मकर में हैं। जॉब में सफलता है। बिजनेस में कामयाबी मिलेगी। छात्र आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान कृष्ण का दर्शन करें व उनसे आशीर्वाद मांगे। हेल्थ के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। योग करें।

आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक -02 व 07

 

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

चन्द्रमा मकर यानी पंचम गोचर में हैं। करियर में प्रोग्रेस है। बिजनेस योजनाओं को टालें मत। कार्य योजना ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय — शिवलिंग पर गन्ने का रस व गंगाजल अर्पित करें। उड़द का दान उचित है।

शुभ रंग –सफेद व नीला।

शुभ अंक -07 व 08

 

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

जॉब में नवीन प्रोजेक्ट में लाभान्वित होंगे। जॉब वर्क बेहतर करें व मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। आर्थिक सुख उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -शिव मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। तिल व चावल का दान करें।

शुभ अंक -04 व 06।

आज का शुभ रंग –नीला व हरा

 

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

मंगल व गुरु अनुकूल हैं। बिजनेस में बड़ी सफलता समय लेती है। मन को एकाग्र करें। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय – हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। हनुमान चालीसा का सात पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग –नारंगी व लाल

शुभ अंक -04व 07

 

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

चन्द्रमा द्वितीय व गुरु खष्ठम हैं। बिजनेस में रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्य करेंगे। जॉब में प्रमोशन के सकारात्मक प्रयास को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस में लाभ है।

आज का उपाय –श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।

शुभ अंक -03 व 07

आज का शुभ रंग -सफेद व नीला

 

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

चन्द्रमा इसी राशि में हैं। धार्मिक कार्यों में सफल रहेंगे। जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें। छात्र करियर में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग– हरा व नीला

शुभ अंक -03 व 08

 

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

चन्द्रमा द्वादश व गुरु चतुर्थ हैं। बिजनेस में कुछ न्यू प्रोजेक्ट को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।

आज का उपाय –सुंदरकांड का पाठ वउड़द का दान करें।

शुभ रंग -आसमानी व हरा

शुभ अंक -02 व 07

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

एकादश चन्द्रमा व तृतीय गुरु जॉब व व्यवसाय को लेकर खुश करेंगे। लंबी यात्रा के विचार में रहेंगे। ऑफिस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में यात्रा संभावित है। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा के 09 पाठ से सभी समस्याओं का समाधान होगा। सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग –लाल व पीला

आज का शुभ अंक –01 व 09