कई जिलों के एसपी बदले, बड़ी संख्या में आईपीएस के तबादले


रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की है। कई जिलोें के एसपी को बदल दिया है। सूची में 20 आईपीएस के नाम शामिल है।
1 पवन देव (भापुसे-1992), प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, रायपुर को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक, छ०ग० पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
2 अंकित कुमार गर्ग (भापुसे-2004) पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, सरगुजा को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, एस०आई०बी०, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर भेजा गया है।
3 ध्रुव गुप्ता (भापुसे-2005) पुलिस महानिरीक्षक, एस०आई०बी०, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, सी०आई०डी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए पुलिस महानिरीक्षक, सी०सी०टी०एन०एस० / एस०सी०आर०बी० तथा पुलिस महानिरीक्षक, तकनीकी सेवायें, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर का अतिरिक्त रूप प्रभार दिया जाता है। (एस०सी० द्विवेदी, (भापुसे-2003), पुलिस महानिरीक्षक, सी०आई०डी०, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के सेवानिवृत्ति तिथि दिनांक 30.04.2025 के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक, सी०आई०डी० का कार्यभार ग्रहण करेंगे)
4 दीपक कुमार झा (भापुसे-2007) पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है।
5 अभिषेक शांडिल्य (भापुसे-2007) पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, बनाया गया है।
6 बालाजी राव सोमावार (भापुसे-2007) पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
7 अजातशत्रु बहादुर सिंह (भापुसे-2011) निदेशक, ट्रेनिंग ऑपरेशन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवायें, नवा रायपुर को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस उप महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
8 विवेक शुक्ला (भापुसे-2012) पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक ए०आई०जी०, सी०आई०डी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर भेजा गया है।
9 राजेश कुमार अग्रवाल (भापुसे-2012) सेनानी, वी०आई०पी० सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, सरगुजा बनाया गया है।
10 विजय अग्रवाल (भापुसे-2012) पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, दुर्ग बनाया गया है।
11 जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे-2013) पुलिस अधीक्षक, दुर्ग को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक सेनानी, 5वीं वाहिनी, छसबल, जगदलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है
12 भावना गुप्ता (भापुसे-2014) पुलिस अधीक्षक, गौरेला पेंड्रा मरवाही को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया है।
13 सूरज सिंह (भापुसे-2015) सेनानी, 14वीं वाहिनी, छसबल, बालोद को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक धमतरी पुलिस अधीक्षक बनाया गया है ।
14 त्रिलोक बंसल (भापुसे-2016) पुलिस अधीक्षक, खैरागढ छुईखदान-गंडई को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ, बघेरा के पद पर पदस्थ किया गया है।
15 लक्ष्य शर्मा (भापुसे-2016) सेनानी, 5वीं वाहिनी, छसबल, जगदलपुर को तत्काल प्रभाव से. अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, खैरागढ छुईखदान-गंडई बनाया गया है।
16 अंजनेय वार्षीय (भापुसे-2018) पुलिस अधीक्षक, धमतरी को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, सारगंढ-बिलाईगढ के पद पर पदस्थ किया गया है।
17 पुष्कर शर्मा (भापुसे-2018) पुलिस अधीक्षक, सारंगढ-बिलाईगढ को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक सेनानी, वी०आई०पी० वाहिनी माना भेजा गया है।
18 योगेश कुमार पटेल (भापुसे-2018) पुलिस अधीक्षक, सरगुजा को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक बालोद बनाया गया है।
19 एस०आर०भगत (भापुसे) पुलिस अधीक्षक, बालोद को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, गौरेला पेंड्रा मरवाही के पद पर पदस्थ किया गया है ।
20 विजय पाण्डे (भापुसे) पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० बघेरा को अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा के पद पर पदस्थ किया गया है।

