आपके लिए क्या लाया है (23.4.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

चन्द्रमा एकादश है। घर परिवार के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। व्यवसाय के सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रमोशन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें।

आज का उपाय —श्री विष्णु जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग –पीला व लाल

आज का शुभ अंक –01 व 03

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

चन्द्रमा दशम है। आज व्यवसाय में बड़े लाभ की सम्भावना है। आलस्य का त्याग करें। अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय –सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग –नीला व हरा

आज का शुभ अंक –04 व 08

 

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में है। आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। क्रोध को हृदय में स्थान मत दें।यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। परिवार में वाद विवाद की संभावना भी है।कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।

आज का उपाय –श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। अनार का दान करना अच्छा रहेगा।

शुभ रंग –हरा व सफेद

आज का शुभ अंक –02 व 09

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

चन्द्रमा अष्टम है। स्वास्थ्य से परेशान हो सकते हैं। किसी विशेष व्यवसाय में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।

आज का उपाय –श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। सप्त अन्न का दान फलदायी है।

शुभ रंग –लाल व नारंगी

आज का शुभ अंक -04 व 08

 

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

राशि स्वामी सूर्य नवम व चन्द्रमा सप्तम है। आप जॉब में किसी कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। इस कार्य में किसी कर्क राशि के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय –भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान भी करें।

शुभ रंग –पीला व नारंगी

आज का शुभ अंक –05 व 09

 

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

सूर्य अष्टम व चन्द्रमा खष्ठम है। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा घबड़ाने की बात नहीं है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय –हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको पीपल के पत्ते की माला अर्पित करें। उड़द का दान करें।

शुभ रंग –हरा व नीला

आज का शुभ अंक –04 व 08

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

सूर्य सप्तम व चन्द्रमा पंचम बहुत ही शुभ है। छात्र करियर में सफल करेंगे। बिजनेस में नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय –भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें। सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग –हरा व आसमानी

आज का शुभ अंक –04 व 06

 

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

मंगल रियल स्टेट में लाभ देगा। चन्द्रमा चतुर्थ शुभ है। सब बेहतर होगा। जॉब व बिजनेस ठीक रहेगा। रियल स्टेट में निवेश करें।मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। तिल का दान करें।

आज का शुभ अंक –02 व 05

 

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

गुरु खष्ठम व चन्द्रमा तृतीय मंगलमय है। जॉब में प्रोग्रेस से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब में अपने प्रभाव को और बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय —बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। मसूर व गुड़ का दान उत्तम फलदायी है।

शुभ रंग –पीला व नारंगी

आज का शुभ अंक –05 व 08

 

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

शनि तृतीय व चन्द्रमा द्वितीय हूं। करियर में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। अध्ययन बेहतर होगा। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी।

आज का उपाय –भगवान गणेश जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें, आर्थिक लाभ होगा।

शुभ रंग –सफेद व नीला

आज का शुभ अंक –02 व 03

 

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। आप जॉब वर्क को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

आज का उपाय –माता दुर्गा जी की उपासना करें। सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व हरा

आज का शुभ अंक -05 व 08

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

चन्द्रमा व्यय भाव व गुरु तृतीय है। व्यवसाय को लेकर परेशान रहेंगे। अपनी व्यावसायिक कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। छात्रों का करियर प्रोग्रेसिव रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे।

आज का उपाय –श्री गजेंद्रमोक्ष के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। नित्य भगवान विष्णु की उपासना करते रहें।

शुभ रंग –लाल व पीला

आज का शुभ अंक –02 व 03