Google Analytics —— Meta Pixel

सुरक्षा बलों पर गर्मी कहर, 40 से ज्यादा जवान डिहाइड्रेशन का शिकार!

download

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। सबसे बड़े ऑपरेशन के दौरान 40 से ज्यादा जवानों के डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाने की खबर सामने आ रही हैं।

बताया गया है कि पीडि़त जवानों को सेना के हेलिकॉप्टर से तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी में नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं। अब तक तीन नक्सली महिला नक्सली मारी गई है वही एक जवान के भी घायल होने की खबर मिल रही है।