Google Analytics —— Meta Pixel

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने गेरार्ड को मुख्य कोच बनाया

नई दिल्ली । नॉर्थईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सत्र के लिए स्पेन के गेरार्ड नूस को अपना मुख्य कोच बनाया है। 35 साल के गेरार्ड इस क्लब के अब तक के सबसे युवा कोच होंगे।गेरार्ड ने लीवरपूल एफसी की अकादमी में कोच के रूप में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की और बाद में वह रफा बेनिट्ज की पहली टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल हुए थे। वह ला लीगा टीमों एल्चे सीएफ और रायो वेलेकेनो खेल निदेशक भी रहे है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें घाना की राष्ट्रीय टीम के साथ मुख्य कोच एविना ग्रांट के सहायक के रूप में सफलता मिली थी।

रीसेंट पोस्ट्स