Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (9.6.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

ज्येष्ठ माह त्रयोदशी को 08:51 am के बाद अष्टम चन्द्रमा व तृतीय गुरु करियर को नया विस्तार देंगे। छात्र पढ़ाई पर ज्यादा ही समय दें। जॉब में किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए प्रयास करें। जॉब में परिवर्तन के लिए अब प्रयास करें।

आज का उपाय – गाय को गुड़ खिलाएं व अन्न का दान करें।

शुभ रंग – लाल व सफेद

शुभ अंक – 01 व 03

 

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

08:51 सुबह के बाद चन्द्रमा सप्तम शुभ है। द्वितीय गुरु व मङ्गल गोचर के कारण नवीन बिज़नेस प्रोजेक्ट्स मिलने की सम्भावना है।बिजनेस को लेकर प्रसन्न रहेंगे। छात्र अपने स्टडी के प्रति सिंसियर रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा लव लाइफ में माधुर्यता देंगे। संतान की शिक्षा को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय – शिवलिंग पर बेलपत्र व जल अर्पित करें।

शुभ रंग – हरा व बैगनी

शुभ अंक – 01 व 02

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज 08:51 am के बाद चन्द्रमा खष्ठम व गुरु इसी राशि में हैं। व्यवसाय से सम्बंधित कुछ नवीन बड़ा कार्य होने वाला है। धार्मिक यात्रा सफल रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय – ऋग्वैदिक श्री सूक्तम के 16 ऋचाओं का पाठ तथा फल का दान करें।

शुभ रंग – सफेद व आसमानी

शुभ अंक – 04 व 06

 

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

08:51 am के बाद चन्द्रमा पँचम व द्वादश गुरु शिक्षा के लिए शुभ है। मङ्गल इसी राशि अब द्वितीय भाव में हैं। आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। प्रोमोशन का समय आ गया है। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। कार्यों की अधिकता से मन का असंतुलन परेशान करता है। छात्रों के करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया टर्न आ सकता है। घर मे विवाह की बात चलेगी।

आज का उपाय – गंगा स्नान कर सकते हैं तो शुभ रहेगा।दीपदान अवश्य करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग – लाल व पीला

शुभ अंक – 01 व 02

 

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

मङ्गल अब इसी राशि में है। राशि स्वामी सूर्य दशम व गुरु एकादश है। जॉब चेंज को लेकर नवीन प्रयास में लगे रहेंगे। मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखें। ज्यादा सोचना किसी समस्या का समाधान नहीं करता। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।उच्चाधिकारियों का सहयोग आपके आत्मबल को बढ़ाता है। हेल्थ में कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।

आज का उपाय – सात अन्न का दान आज का श्रेष्ठ दान है। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग – हरा व नीला

शुभ अंक – 04 व 06

 

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

मङ्गल अब द्वादश गोचर में है। 08:51 am के बाद चन्द्रमा तृतीय रहेंगे।बुध व मङ्गल मैनेजमेंट स्किल देता है। जाँब में हर कार्य को को बहुत ही गम्भीरता से करें। जॉब के प्रति लापरवाही मत हो। व्ययवसाय में लाभ संभावित है। न्यू बिजनेस डील आपको सफल करेगी। व्यवसाय में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा।एम बी ए व जर्नलिज्म के स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा।

आज का उपाय – सप्त अन्न का दान करें

शुभ रंग – हरा व सफेद

शुभ अंक – 03 व 07

 

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

राशि स्वामी शुक्र व 08 51 am के बाद द्वितीय चन्द्रमा अनुकूल है। बिजनेस फील्ड के जातकों को सफलता मिलेगी। मानसिक परेशानी कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। जाँब चेंज सम्बंधित निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। शुगर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा।

आज का उपाय – सूर्योपासना करें।

शुभ रंग – नीला व लाल

शुभ अंक – 01 व 02

 

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

08:51 प्रातःकाल के बाद चन्द्रमा इसी राशि में हैं। आर्थिक सफलता का सुख मिलेगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ आशंकाएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। पिता का सहयोग परिवार में आपके प्रति लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय – हनुमान के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। मसूर का दान करें।

शुभ रंग – लाल व पीला

शुभ अंक – 03 व 07

 

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

सप्तम गुरु व 08:51 प्रातःकाल के बाद चन्द्रमा द्वादश यानी व्यय भाव में रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु जाँब को बेहतर करेंगे। राशि स्वामी गुरु व मङ्गल बेहतर परिणाम देंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ ज्यादा इम्पार्टेंट है। बिजनेस वर्क में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

आज का उपाय – घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से हर बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग -लाल व नारंगी

शुभ अंक – 03 व 09

 

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

शनि तृतीय व 08:51 am के बाद चन्द्रमा एकादश हैं। बिजनेस में कार्यों की अधिकता में मन का संतुलन बहुत जरूरी है। आप एक आशावादी व मनोबल के धनी व्यक्ति बनें। छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। स्टडी में सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में दूरियां मन को व्यथित करेंगी।

आज का उपाय – शिवलिंग को मधु, गन्ने का रस व बेल पत्र अर्पित करें।

शुभ रंग – नारंगी व हरा

शुभ अंक – 04व 08

 

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

शनि द्वितीय व 08:51 am के बाद चन्द्रमा दशम हैं। शनि इस समय इसी राशि से द्वितीय गोचर में हैं। सिस्टेमेटिक जाँब वर्क करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्टूडेंट्स को कोर्स को कल के लिए टालना प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लवपार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

आज का उपाय – भगवान शिव को बेलपत्र, मधु व गंगाजल अर्पित करें।

शुभ अंक – 02 व 08

शुभ रंग – हरा व सफेद

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

शनि इसी राशि में है। 08:51 प्रातःकाल के बाद चन्द्रमा नवम यानी व्यय भाव में है। स्टूडेंट्स के कॅरियर में प्रोग्रेस के रास्ते बनेंगे। स्टडी को लेकर खुश रहेंगे तथा अपनी अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आप जिससे प्रेम करते हैं उसके मनोभाव को जानिए। लवपार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

आज का उपाय – सात अन्न व जल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग – लाल व पीला

शुभ अंक – 01 व 03

रीसेंट पोस्ट्स