Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम साय ने कलागुरू वेदमणि सिंह ठाकुर बेदम के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक, कहा-उनकी कला ने पूरे देश के सांस्कृतिक जीवन को किया समृद्ध

kala

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चक्रधर सम्मान से सम्मानित, संगीत साधना के महान पुरोधा, कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, कलागुरु ‘बेदमÓ जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगीत की साधना एवं प्रचार-प्रसार में समर्पित कर दिया। रायगढ़ को ‘सांस्कृतिक राजधानीÓ के रूप में गौरवान्वित करने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उनके व्यक्तित्व, साधना और कला ने न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के सांस्कृतिक जीवन को समृद्ध किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देशभर के अनेक प्रतिष्ठित मंच उनकी प्रतिभा से आलोकित हुए हैं। उनके शिष्यों और संगीत साधकों के लिए उनका जाना अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार और शिष्यों को इस दु:ख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की।