Google Analytics —— Meta Pixel

बिहार में दिखा भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र का जलवा, निर्दलीय व भाजपा प्रत्याशी सहित हजारों लोगो ने किया कांग्रेस प्रवेश

devindra

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भिलाई और प्रदेश की जनता की दिल जीतने के बाद अब बिहार में भी लोगों के दिलों के दिलो में छाए हुए है। देवेंद्र यादव एक अच्छे नेतृत्वकर्ता बनकर उभर रहे हैं। बिहार शरीफ, जिला कांग्रेस कार्यालय, राजेंद्र आश्रम में बुधवार को एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी देवेंद्र यादव ने की। इस अवसर पर नालंदा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कोषशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

राजगीर से लेकर बिहारशरीफ तक छोटे मुखिया ने जगह-जगह पर अपने नेता देवेंद्र यादव का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय का सभागार खचाखच भरा हुआ था और बाहर भी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा, ‘यह मिलन समारोह बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम एवं प्रभारी अल्तावरु जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है। इस बार के चुनाव में हम मजबूत उम्मीदवारों के साथ मैदान में उत्तरेंगे। नालंदा से छोटे मुखिया जैसे समर्पित साथी का पार्टी में आना कांग्रेस के लिए सौभाग्य की बात है। हम उन्हें दिल से स्वागत करते है।”

देवेंद्र यादव ने यह भी कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने मन बना लिया है कि वर्षों से जारी निरंकुश सरकार को बदलना है। कांग्रेस महागठबंधन के साथ मिलकर नालंदा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस में शामिल होने के बाद छोटे मुखिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “आज से ही हम सभी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए काम करना शुरू करें। देवेंद्र यादव जी स्वयं मुझे सदस्यता दिलाने आए, यह मेरे लिए गर्व का विषय है। में जीवन भर उनका आभारी रहूंगा।”