आपके लिए क्या लाया है (8.7.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का दिवस व्यावसायिक सफलता प्राप्ति का है। चन्द्रमा अष्टम व गुरु तृतीय गोचर में हैं। अब जॉब में प्रोमोशन के लिए प्रयास करें। टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है।

आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें। फलों का दान करें।

शुभ रंग – नारंगी व लाल

शुभ अंक – 01 व 09

 

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

आज का दिन व्यवसाय में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। जॉब वर्क में लापरवाही व जल्दबाजी से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। चन्द्रमा सप्तम है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय – आज सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। अन्न दान करना श्रेयस्कर है।

शुभ रंग – बैगनी व हरा

शुभ अंक – 05 व 09

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

व्यवसाय के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। चन्द्रमा खष्ठम व सूर्य -गुरु एकसाथ तृतीय भाव में हैं। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।

आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग – असमानी व हरा।

शुभ अंक – 02 व 07

 

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

शनि भाग्य भाव में शुभ है। गुरु द्वादश हैं। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क आनेस्टली करें। यदि आप शेयर बाजार के पावर व बैंकिंग सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

आज का उपाय – शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। फलों का दान करें।

शुभ रंग – पीला व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 02

 

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

राशि स्वामी सूर्य व गुरु एकसाथ एकादश हैं। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना करें। अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।

शुभ रंग – लाल व पीला।

शुभ अंक – 01 व 09

 

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

चन्द्रमा तृतीय शुभ है। आपकी क्रिएटिविटी चमत्कारिक है। बिजनेस में सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ तथा उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग – हरा व बैंगनी।

शुभ अंक – 04 व 06

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

चन्द्रमा द्वितीय जॉब को लेकर बेहतर फल देगा। स्वास्थ्य की स्थिति अब बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है।

आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। गाय को केला खिलाएं।

शुभ रंग – नीला व बैगनी।

शुभ अंक – 01 व 09

 

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। बिजनेस में धन आगमन होगा। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय – हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। गुड़ व मूंग का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग – नारंगी व लाल।

शुभ अंक – 04 व 08

 

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

गुरु व सूर्य सप्तम हैं। बिजनेस सफल रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे लेकिन टाइम मैनेजमैन्ट को और बेहतर करें। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेसमैन सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।

आज का उपाय – ॐ नमो भगवते वासुदेवायः महामन्त्र का जप करें।

शुभ अंक – 02 व 03

शुभ रंग – हरा व लाल

 

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

शनि तृतीय व चन्द्रमा एकादश हैं। छात्रों का करियर और बेहतर होगा। आप विद्वान व आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय – शनि के बीज मंत्र का जप करें।

शुभ रंग – नीला व सफेद।

शुभ अंक – 04 व 06

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

बिजनेस से खुश रह सकते हैं। राशि स्वामी शनि द्वितीय व चन्द्रमा कर्म यानी दशम गोचर में हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग – नीला व हरा

शुभ अंक – 05 व 08

 

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

राशि स्वामी गुरु,सूर्य के साथ चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय – श्री आदित्यह्र्दय स्योत्र का 03 पाठ कर गुड़ का दान करें।

शुभ रंग – लाल व आसमानी

शुभ अंक – 02 व 09

रीसेंट पोस्ट्स