Google Analytics —— Meta Pixel

भारी बारिश से प्रभावित कोसानगर के 62 परिवारों को मिलेगी राहत राशि, प्रत्येक परिवार को मिलेंगे 6-6 हजार रुपए

kosa

भिलाई। बीते दिनों अत्यधिक वर्षा के कारण वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के कोसा नगर में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी। बारिश के कारण क्षेत्र के 62 परिवार प्रभावित हुए। जल्द ही प्रभावित 62 परिवारों को बहुत जल्द राहत राशि प्रदान की जाएगी। विधायक रिकेश सेन ने इस संबंध में पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से संबंधित क्षेत्र के लिए चर्चा कर राहत राशि की स्वीकृति प्राप्त कर ली है।

बता दें कि विगत दिनों लगातार बारिश की वजह से भिलाई निगम अंतर्गत कोसा नगर क्षेत्र के मोहल्लों में पानी भरने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चतुर्थ दिवस वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कोसा नगर के प्रभावितों के संबंध में चर्चा करते हुए इन्हें तत्काल राहत प्रदान करने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शासन द्वारा चिन्हांकित 62 परिवारों के लिए राहत राशि प्रदान करने की घोषणा कर दी है।

विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कोसा नाला में अत्यधिक बारिश की वजह से ओवर फ्लो के हालात बने थे। निगम अमला मौके पर भेज कर कोसा नगर में भरे पानी को निकलवाने टीम लगी रही। इसके लिए तत्काल तहसीलदार, पटवारी और आर आई को मौका निरीक्षण के लिए भेजा गया। घरों में पानी भरने से वहां विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी। पानी की वजह से घरेलू सामान को भी क्षति पहुंची थी।