Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (24.7.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज राशि स्वामी मंगल पंचम व शनि द्वादश हैं। 10:57 am के बाद चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु तृतीय हैं। व्यवसाय सम्बन्धित कुछ विशेष कार्य के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जाँब प्रोमोशन में कुछ रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

  • आज का उपाय – भगवान शंकर जी की उपासना व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।
  • शुभ रंग – पीला व लाल।
  • शुभ अंक – 04 व 07

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

 10:57 am के बाद चन्द्रमा तृतीय व शनि मीन गोचर में है। आईटी व मीडिया फील्ड से जुड़े लोग खुश रहेंगे। जॉब चेंज का विचार आ सकता है। क्रोध का त्याग करें। छात्र करियर में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। लव लाइफ में इमोशन पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। रिश्तों के प्रति सावधान रहें।

  • आज का उपाय – गाय को गुड़ खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। तिल का दान करें।
  • शुभ रंग – सफेद व हरा।
  • आज का शुभ – अंक 04 व 06

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

 10:57 am के बाद दशम शनि, द्वितीय चन्द्रमा व इस राशि के गुरु व्यवसाय में कई सुंदर नवीन अवसरों को देने वाला है। करियर प्रोग्रेस के सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। धार्मिक यात्रा प्रभाव का अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय – शिव पुराण का पाठ करना बेहतर रहेगा। अनार व केला का दान करें।
  • शुभ रंग – हरा व बैंगनी
  • आज का शुभ अंक – 05 व 08

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

गुरु व्यय भाव में रहेंगे। शनि नवम व 10:57am के बाद चन्द्रमा आज इसी राशि में रहेंगे। जॉब में सफलता है। आप अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

  • आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना जरूरी है। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
  • शुभ रंग – पीला व लाल
  • आज का शुभ अंक – 05 व 08

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

गुरु एकादश व प्रातःकाल 10:57 के बाद चन्द्रमा व्यय भाव में है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्रों को विदेश अध्ययन में कामयाबी मिलेगी। करियर में सफलता के लिए कार्य व आत्मबल को मजबूत करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान शिव का दर्शन करें व पिता का आशीर्वाद मांगे। हेल्थ के लिए खान पान में परहेज लाएं। छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें व सकारात्मक कार्य करें।

  • आज का उपाय – फलों व तिल का दान करें। श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।
  • शुभ रंग – लाल व पीला
  • आज का शुभ अंक – 05 व 08

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

 10:55 am के बाद एकादश चन्द्रमा व दशम गुरु शुभ फल देंगे। करियर में सफलता है। आर्थिक सुख को लेकर परेशान होने की बात नहीं है। सब बेहतर होगा। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। टाइम मैनेजमेंट के साथ समय पर सही कार्य करें। मेहनत ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।

  • आज का उपाय – शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें। मूंग व तिल का दान उचित है।
  • शुभ रंग – नीला व बैंगनी
  • शुभ अंक – 05 व 06

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 सूर्य कर्क व गुरु भाग्य भाव में हैं। 10 :55 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि से दशम भाव यानी कर्म गोचर में है। चन्द्रमा व गुरु आपको लाभान्वित करेंगे। आपकी बिजनेस कार्यशैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ बेहतर गुजरेगी। किसी मित्र का साथ आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस मध्यम रहेगा।

  • आज का उपाय – हनुमानबाहुक का पाठ करें। तिल व चावल का दान करें।
  • शुभ अंक -05 व 08
  • आज का शुभ रंग – पीला व हरा

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

सूर्य कर्क व राशि स्वामी मंगल दशम व 10 :55 am के बाद कर्क का चन्द्रमा गोचर इस राशि के जातकों के लिए शुभ है। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। सायंकाल के बाद कोई नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। स्टूडेंट्स का मन आत्मबल की ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

  • आज का उपाय – भगवान शंकर जी की उपासना करें। तिल व फलों का दान करें।
  • शुभ रंग – नारंगी व लाल।
  • शुभ अंक – 03 व 06

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

 अष्टम सूर्य व सप्तम गुरु व्यवसाय के लिए मङ्गलमय है। शनि गोचर स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर रहा है। बिजनेस में रुके हुए धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स अपने स्टडी को और बेहतर करें। जॉब में किसी विशेष वर्क को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस में लाभ है।

  • आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व सप्त अन्न सहित फलों का दान करें।
  • शुभ अंक – 05 व 09
  • आज का शुभ रंग – पीला व नारंगी

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

शनि तृतीय व सूर्य सप्तम शुभ हैं। 10 :55 am के बाद भाग्य भाव का चन्द्रमा बिजनेस तथा बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब से सम्बद्ध जातकों को सफल करेगा। जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें। आप ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी।

  • आज का उपाय – श्री विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।
  • शुभ रंग – हरा व नीला
  • शुभ अंक – 04 व 06

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

चन्द्रमा 10:55 am के बाद अष्टम गोचर करेंगे। पंचम गुरु व द्वितीय शनि बिजनेस में लाभ देंगे। आप बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू स्रोत को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। चन्द्रमा अष्टम लेकिन सूर्य खष्ठम शुभ हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टडी में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक किसी बड़े संत के गृह आगमन का संयोग बना सकता है।

  • आज का उपाय – श्री आदितहृदयस्तोत्र का 03 पाठ व फल तथा गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग – बैंगनी व हरा
  • शुभ अंक – 01 व 02

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

 राशि स्वामी गुरु चतुर्थ होकर घर के लिए शुभ है। सूर्य चतुर्थ व 10:55 am के बाद चन्द्रमा पंचम छात्रों के लिए मंगलमय हैं। शनि इसी राशि में हैं। करियर को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों व उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में विवाह संभावित है। सत्य की राह पर चलें। हेल्थ बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय – श्री गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें। सात अन्न का दान करें।
  • शुभ रंग – लाल व सफेद।
  • आज का शुभ अंक – 01 व 09

रीसेंट पोस्ट्स