Google Analytics —— Meta Pixel

आपके लिए क्या लाया है (26.7.2025) आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल…

rashifal-500x282

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र (Astrology), एक ऐसा व‍िज्ञान है, जो सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध जैसे अंतर‍िक्ष के ग्रहों के आधार पर भव‍िष्‍य को जानने का प्रयास करता है| किसी के भविष्य की गहराइयों में छिपे रहस्यों को जानने और समझने के लिए ज्‍योत‍िष व‍िद्या का उपयोग किया जाता है| ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के माध्यम से वेदों में दी गई स्‍पष्‍ट गणनाओं के आधार पर भव‍िष्‍य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है| आइए जानते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन….

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

 03:53am के बाद चन्द्रमा पंचम व शनि व्यय भाव में है। सूर्य चतुर्थ व गुरु तृतीय भाव में हैं। छात्रों के लिए प्रगतिशील पथ पर चलने का दिवस है। करियर को लेकर प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। लव लाइफ के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री कृष्ण जी की उपासना करें।

  • आज का उपाय – मूंग व उड़द का दान करें।
  • शुभ अंक -04 व 08
  • शुभ रंग -सफेद व नारंगी

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

सूर्य तृतीय, गुरु द्वितीय व चन्द्रमा 03:53 am के बाद चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। आईटी व बैंकिंग करियर में जॉब प्रोमोशन में उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

  • आज का उपाय – हनुमान चालीसा का 07 पाठ तथा उड़द व तिल का दान करें।
  • शुभ रंग – आसमानी व हरा।
  • शुभ अंक – 04 व 06

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

चन्द्रमा 03:53 सायंकाल के बाद तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु इसी राशि में हैं। बिजनेस प्रोग्रेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिन है। करियर बेहतर रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।

  • आज का उपाय – तिल व चावल का दान करें। शिवलिंग पर गंगा जल, दही व बेल पत्र अर्पित करें।
  • शुभ रंग – हरा व नीला।
  • शुभ अंक – 02 व 09

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

सूर्य इसी राशि में, गुरु द्वादश व चन्द्रमा 03:53 pm के बाद द्वितीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल रही है। अपना वर्क व प्रार्थना भी करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • आज का उपाय -शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। तिल व गुड़ का दान करें।
  • शुभ रंग -नारंगी व लाल।
  • शुभ अंक – 04 व 08

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

03:53 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में गोचर करेंगे। जॉब प्रोग्रेस के लिए शुभ हैं। करियर प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में अध्ययन करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

  • आज का उपाय – मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। सात अन्न व फलों का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।
  • शुभ रंग – नारंगी व सफेद।
  • शुभ अंक – 04 व 07

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

चन्द्रमा द्वादश भाव में है। जॉब में प्रोग्रेस है। बिजनेस में आपकी कार्यशैली चमत्कारिक है। सही दिशा में कार्य शैली व मेहनत ही उनको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब के जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।

  • आज का उपाय – भगवान शंकर जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान करें। गाय को केला खिलाएं।
  • शुभ रंग – हरा व सफेद।
  • शुभ अंक – 04 व 07

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

 03:53 pm के बाद चन्द्रमा एकादश है। जॉब में उन्नति है। बिजनेस को लेकर लाभान्वित करेंगे। चन्द्रमा व गुरु धन के लिए मंगलमय है। जॉब प्रोग्रेस बेहतर रहेगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

  • आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
  • शुभ रंग – नीला व हरा।
  • शुभ अंक – 04 व 08

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

03:53 pm के बाद चन्द्रमा दशम व सूर्य कर्क तथा गुरु अष्टम गोचर कर रहे हैं। मंगल व गुरु धन का आगमन करेंगे। शनि चतुर्थ शुभ रहेगा। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

  • आज का उपाय – हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। सात अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
  • शुभ रंग – सफेद व लाल।
  • शुभ अंक – 04 व 08

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

03:53 pm सायंकाल के बाद चन्द्रमा भाग्य भाव व शनि चतुर्थ रहेंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी। छात्र टाइम मैनेजमें को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।

  • आज का उपाय – हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। गेंहू व गुड़ दान करें।
  • शुभ रंग – लाल व नारंगी।
  • शुभ अंक – 04 व 08

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

 03:53 pm के बाद चन्द्रमा अष्टम व शनि तृतीय स्थान व गुरु खष्ठम हैं। ये सब गोचर आपको जॉब व व्यवसाय में सफल करेंगे। बुध व शुक्र आर्थिक लाभ देंगे। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को गंगा जल व दुग्ध अर्पित करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।

  • आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें। अनार का दान करें।
  • शुभ रंग- नीला व हरा
  • शुभ अंक- 04 व 07

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

शनि द्वितीय तथा 03:53 सांयकाल के बाद चन्द्रमा सप्तम शुभ है। बिजनेस प्रोग्रेस से खुश रह सकते हैं। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कई पुराने प्रोजेक्ट प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बहुत बेहतर हो सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

  • आज का उपाय – हनुमान बाहुक का पाठ करें।
  • शुभ रंग -नीला व नारंगी।
  • शुभ अंक -04 व 08

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

03:53 pm के बाद चन्द्रमा खष्ठम, शनि इसी राशि में, गुरु पंचम व सूर्य खष्ठम गोचर करके शुभ फल दे रहे हैं। जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र करियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। बड़े भाई का आशीर्वाद मंगल की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

  • आज का उपाय – सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। फलों का दान करें।
  • शुभ रंग – पीला व सफेद।
  • शुभ अंक – 01 व 03