Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग जेल से ननों की रिहाई, कांग्रेस और चर्च के लोगों ने किया सम्मान

riha

दुर्ग। मानव तस्करी के आरोप में दुर्ग से गिरफ्तार केरल के दो ननों को बिलासपुर एनआईए कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज दुर्ग जेल से दोनों ननों को रिहा किया गया.

केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर के साथ नन सिस्टर वंदना फ्रांसिस और सिस्टर प्रीति मैरी जेल से बाहर आई. केरल भाजपा के उपाध्यक्ष सॉन जॉर्ज भी मौजूद रहे.

इस मौके पर कांग्रेस नेता और चर्च के लोगों ने दोनों ननों का सम्मान किया. वहीं इस मामले में जेल में बंद अन्य युवक सुखमन मण्डावी को भी शाम 7 बजे रिहा किया जाएगा.