Google Analytics —— Meta Pixel

महिलाओं को जंगल ले जाता था शख्स, फिर बनाता था संबंध, हवस पूरी होते ही बन जाता था यमराज, नहीं देखा होगा ऐसा किलर

sex
जलगांव: आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे शख्स की कहानी, जो पहले तो शादीशुदा महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाता, फिर उनका रेप करता और इसके बाद उनकी जिंदगियां छीन लेता. इस खौफनाक हत्यारे का नाम है अनिल सदाशिव. चलिए आपको बताते हैं इस दरिंदे की पूरी कहानी.

अनिल, एक चालाक और क्रूर शिकारी, जो अपने शिकार को बड़े ही शातिर तरीके से चुनता. उसका निशाना थीं शादीशुदा महिलाएं. वह पहले उनसे दोस्ती करता, प्यार भरी बातों से उनका भरोसा जीतता और धीरे-धीरे उनके दिल में जगह बना लेता. उसकी मधुर बातें और झूठे वादों में महिलाएं बिना किसी शक के उसके जाल में फंस जातीं. इसके बाज अनिल इन महिलाओं को सुनसान जंगलों या पहाड़ी इलाकों में ले जाता.
वहां वह पहले उनसे लूटपाट करता, फिर उनके साथ बलात्कार और अंत में पत्थरों से कुचलकर उनकी हत्या कर देता. शवों को वह जंगल की गहराइयों में छिपा देता ताकि कोई सुराग न मिले|
अनिल की यह खौफनाक सिलसिला तब तक चलता रहा, जब तक एक  महिला ने उसकी दरिंदगी को उजागर नहीं किया. उस दिन अनिल ने एक और महिला को अपने जाल में फंसाया था. वह उसे एक सुनसान जंगल में ले गया, जहां उसने अपने असली इरादे जाहिर किए. लेकिन इस बार उसकी किस्मत ने साथ नहीं दिया. जैसे ही उसने महिला पर हमला करने की कोशिश की, महिला ने हिम्मत दिखाई और उसकी पकड़ से छूटकर भागने में कामयाब रही. उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ के मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने अनिल को घेर लिया और उसे धर दबोचा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और अनिल को हिरासत में ले लिया गया.
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि अनिल ने पिछले एक महीने में कम से कम दो महिलाओं की हत्या की थी. उसने दोनों शवों को जंगल में फेंक दिया था, जहां पुलिस ने तलाशी तो दो शव बरामद हुए.
पुलिस अधीक्षक महेश्वर रेड्डी ने एएनआई को दिए बयान में कहा है कि सबसे पहले जून में शोभाबाई रघुनाथ कोली की लाश मिली थी. जांच में अनिल संदनशिव की गिरफ्तारी हुई, जिसने अपराध स्वीकार कर लिया. बता दें पुलिस ने अब उसे तीसरी हत्या की कोशिश करते समय रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अब मामले की जांच की जा रही है.