इंग्लैंड में भारत ने रच दिया इतिहास, इंग्लैड को पांचवे व अंतिम टेस्ट में 6 रनों से हराया… सीरीज बराबर
ओवल। भारत ने द ओवल में तेंदुलकर-एंडरसन ट्राफी के अंतिम टेस्ट के आखिरी दिन 6 रन से मैच जीत लिया। मैच के अतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 33 रनों की जरूरत थी लेकिन भारतीय गेंदबाज मो सिराज व प्रसिद्धा की शानदार गेंदबाजी ने अंतिम दिन 33 रन नहीं बनाने दिए। इसी के साथ टीम ने 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी भी 2-2 से बराबर करा ली। मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर मैच पलटा और टीम को रोमांचक जीत दिलाई।
दओवल में गुरुवार को टैस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी। पहली पारी में भारत ने 224 और इंग्लैंड ने 247 रन बनाए। 23 रन से पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बना दिए। इंग्लैंड को 374 रन का टारगेट मिला। एक समय इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना दिए थे। तभी हैरी ब्रूक सेंचुरी लगाकर आउट हो गए। यहां से भारत ने 354 तक इंग्लैंड के 8 विकेट गिरा दिए।
एटकिंसन और जोश टंग ने आखिर में टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन सिराज ने आखिरी विकेट लेकर भारत को करीबी जीत दिला दी। इंजर्ड क्रिस वोक्स भी लेफ्ट हैंड से बैटिंग करने उतरे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सीरीज का दूसरा और पांचवां टेस्ट भारत ने जीता, पहला और तीसरा टेस्ट इंग्लैंड के नाम रहा। वहीं चौथे टेस्ट ड्रॉ हुआ। मो सिराज ने 5 विकेट लिए और प्रसिद्धा कृष्णा ने 4 विकेट चटकाए।