Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम साय आज खैरागढ़ में नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

say

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के दौरे पर रहेंगे. विकास योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे.

नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. देवारीभाठ में डीपीआरसी भवन का लोकार्पण करेंगे. जिला अस्पताल और कलेक्ट्रेट भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे. रायपुर लौट कर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे.

राजधानी में भाजपा की तिरंगा यात्रा आज. शाम 4 बजे शहीद स्मारक भवन से रवाना यात्रा होगी. सीएम विष्णुदेव साय तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे. तेलीबांधा मरीन ड्राइव में यात्रा खत्म होगी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के साथ विधायक, सांसद होंगे कार्यक्रम में शामिल.

पूर्व सैनिक सामाजिक, स्वयंसेवी संगठन भी यात्रा में शामिल होंगे. 1500 मीटर का विशाल तिरंगा यात्रा का आकर्षण बनेगा. यात्रा के तेलीबांधा पहुंचने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे.