सनसनीखेज वारदात! ढाई साल की मासूम से 13 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी को मोबाईल की थी लत
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. 13 साल का लड़का ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म कर रहा (Korba Rape News) था. बच्ची की माँ ने लड़के को दुष्कर्म करते रंगे हाथों को पकड़ा है. इस घटना से हड़कंप मच गया है.
दूसरी तरफ परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया. साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबुल कर लिया. जांच में पता चला आरोपी को मोबाइल की लत थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे बाल सुधार गृह भेजा दिया है. फ़िलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.