Google Analytics —— Meta Pixel

अंतराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

ganja

दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी मुंबई के निवासी हैं जबकि एक दुर्ग का स्थानीय निवासी है। आरोपियों के कब्जे से कुल 22 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

घटना के अनुसार, मोहन नगर पुलिस स्टाफ दुर्ग-धमधा रोड स्थित सूर्या होटल के पास वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की रूटीन चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान दुर्ग की ओर दो व्यक्ति बड़े पि_ू बैग लेकर आ रहे थे। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया।

जांच के दौरान आरोपियों ने खुद को मुंबई निवासी बताया। उनके बैग की तलाशी लेने पर 22 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम शिवाजी नगर, मुंबई निवासी साजिद अली और मोहम्मद शकील कुरैशी बताया। उन्होंने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर मुंबई ले जा रहे थे।

जांच में यह भी पता चला कि दुर्ग निवासी राहुल तिवारी, ओडिशा के गांजा सप्लायर से गांजा कम कीमत में लेकर मुंबई भेजने में मदद करता था। पुलिस के अनुसार, राहुल तिवारी को इसके एवज में एक लाख रुपए का कमीशन उसके बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया था। तिवारी की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस लगातार अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी और गांजा नेटवर्क पर नजऱ रख रही है। उन्होंने कहा कि मोहन नगर थाना पुलिस की सतर्कता और समय पर कार्रवाई के कारण यह तस्करी का बड़ा मामला सामने आया।