देर रात नहा रही थी पड़ोसन भाभी, देखकर मचल गया दिल, बनाने लगा अश्लील वीडियो, पर तभी हो गया कांड…
बेंगलुरु| बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 20 वर्षीय छात्र ने पड़ोस में रहने वाली 30 वर्षीय महिला का नहाते समय चोरी-छिपे मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की. हालांकि, वीडियो बनाने के दौरान महिला ने उसे देख लिया, जिसके बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ. महिला ने इस घटना की शिकायत पुलिस में की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाद में स्टेशन बेल पर उसे छोड़ दिया.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 12 सितंबर की रात करीब 11 बजे हुई. पीड़िता एक किराना दुकान चलाती हैं और रात में दुकान बंद करके घर लौटी थीं. जब वह बाथरूम में गीजर से पानी भर रही थीं, तभी उनके फोन पर कॉल आया और वे थोड़ी देर के लिए बाहर हॉल में चली गईं.
वापस लौटने पर उन्होंने बाथरूम की वेंटिलेशन खिड़की के पास एक युवक को मोबाइल फोन पकड़े हुए देखा, जो उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. इसके बाद महिला जोर से चिल्लाई, जिसके बाद युवक मौके से भाग गया.
महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और उन्होंने उसी गली का एक युवक अपने घर की ओर भागते हुए देखा. इससे लोगों का उस पर शक गया. इसके बाद, महिला ने तुरंत बेंगलुरु पुलिस को घटना की जानकारी दी.
पुलिस ने युवक के खिलाफ वॉयूरिज़्म (झांककर वीडियो बनाने) और Information Technology Act की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. जांच में पता चला कि आरोपी युवक उसी इलाके में रहता है और छात्र है. पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसे जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेज दिया गया है. पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी के फोन में कोई अन्य आपत्तिजनक वीडियो नहीं मिला है और महिला का वीडियो भी उसने डिलीट कर दिया था.
आरोपी के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मानसिक बीमारी से जूझ रहा है और उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने इसके मेडिकल रिकॉर्ड भी पुलिस को दिए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने छात्र की गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि उसे स्टेशन बेल पर छोड़ दिया गया है.