पहली से प्यार, दूसरी से शादी और तीसरी से… महिलाओं का शौकीन टीचर, मन भरने पर….
डोंबिवली| महाराष्ट्र के डोंबिवली शहर में एक शिक्षक महिलाओं के साथ खेल कर रहा था. शिक्षक प्यार के नाम पर तीन महिलाओं को धोखा देता रहा. राहुल तिवारी उल्हासनगर के एक मशहूर स्कूल में शिक्षक था. लेकिन स्कूल की चारदीवारी के बाहर उसकी जिंदगी किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं थी. उसने प्यार, लिव-इन रिलेशनशिप और धोखे का खेल खेला. लेकिन इसके बाद जो हुआ हैरान कर देने वाला था. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.
कहानी की शुरुआत 14 साल पहले हुई, जब राहुल ने एक शिक्षिका को अपने प्यार के जाल में फंसाया. दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे और इस रिश्ते से उन्हें एक बेटा भी हुआ. लेकिन बेटे के जन्म के बाद राहुल ने उस शिक्षिका को छोड़ दिया. उसका दिल अब किसी और की तलाश में था. उसने दूसरी युवती से शादी कर ली, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चला. राहुल ने अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके चलते वह उसे छोड़कर अपने मायके चली गई.
राहुल यहीं नहीं रुका. उसने तीसरी युवती को अपने प्रेम का झूठा जाल दिखाया और उसे भी धोखा दे दिया. आखिरकार, पहली शिक्षिका ने हिम्मत जुटाकर मानपाडा पुलिस में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राहुल को गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला कि राहुल 2011 से इस धोखे के खेल में लगा हुआ था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने और कितनी महिलाओं को अपना शिकार बनाया|
इस घटना ने डोंबिवली और आसपास के इलाकों के लोग हैरान हैं कि एक शिक्षक, जो समाज का सम्मानित हिस्सा है, ऐसा घिनौना काम कैसे कर सकता है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने पर इस मामले में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं. मामले की जांच जारी है.