Google Analytics —— Meta Pixel

प्रेमिका दे रही थी धोखा, लिव इन पार्टनर को चल गया पता! दूसरे प्रेमी के आंख में डाला मिर्च पाउडर, फिर…

sex
मुंबई, से सटे पालघर शहर से प्रेमी प्रेमिका और दूसरे व्यक्ति का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला का किसी और के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लेकिन जैसे ही प्रेमी को इस बात की खबर मिली तो वह आग बबूला हो उठा, फिर उसने कुछ ऐसा किया जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

सुरेंद्र चंद सिंह (34 साल) और रेखा दुर्गादास वैष्णव (25 साल) बोईसर के परनाली इलाके में बालाजी कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में दोनों लिव-इन रिलेशनशिप साथ रहते थे. लेकिन इस बीच रेखा का दिल किसी और की ओर खिंच गया था. वह 30 साल के हरीश सुखाड़िया के साथ भी प्रेम-प्रसंग में थी. यह बात सुरेंद्र को पता चली और यहीं से कहानी ने खतरनाक मोड़ ले लिया.
जब सुरेंद्र को रेखा और हरीश के रिश्ते का पता चला, तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. वह इस बेवफाई को बर्दाश्त नहीं कर सका. एक दिन गुस्से में आकर सुरेंद्र ने हरीश पर धारदार चाकू से हमला कर दिया. फिर आंख में डाला मिर्ची पाउडर डाल कर हरीश को कई बार चाकू मारा, जिससे हरीश की मौके पर ही मौत हो गई. यह खौफनाक वारदात उसी फ्लैट में हुई जहां सुरेंद्र और रेखा साथ रहते थे. हैरानी की बात है कि हत्या के बाद रेखा और सुरेंद्र दोनों ने वहां से भागने का फैसला किया.
हरीश का शव बालाजी कॉम्प्लेक्स के उसी फ्लैट में मिला. स्थानीय लोगों और पुलिस को इस घटना की खबर मिली तो तारापुर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया. भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज हुआ और पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. स्थानीय अपराध शाखा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में अपनी जांच का जाल बिछाया.
अब पुलिस ने मुखबिर की मदद से सुरेंद्र चंद सिंह और रेखा दुर्गादास वैष्णव को गुजरात के वापी शहर से गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने हरीश की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया. उन्होंने बताया कि यह सब प्रेम-प्रसंग और ईर्ष्या की वजह से हुआ. अब तारापुर पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.