Google Analytics —— Meta Pixel

मूसलाधार बारिश की चेतावनी: 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, गरज चमक के साथ गिर सकती है आकाशीय बिजली

764883-mausam

रायपुर: मौसम के बदलते मिजाज से अभी छत्तीसगढ़वासी हलाकान है। उन्हें कभी धूप छाव तो कभी मध्यम से भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी करने के साथ ही अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। तो चलिए जानते हैं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?

छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जिन 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, गरियाबंद. महासमुंद, बलरामपुर, जशपुर और रायगढ़ शामिल है। इस दौरान कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को सावधानी बरतने के सााथ ही सतर्क रहने की सलाह दी है।

9 अक्टूबर के बाद बारिश की गतिविधि में आएगी कमी

वहीं मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक मौसम के इसी तरह से रहने की संभावना जताई है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि 9 अक्टूबर के बाद से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि में कमी देखने को मिलेगी।