Google Analytics —— Meta Pixel

52495 छुट्टी के आवेदन पेंडिंग, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की डिटेल्स को अवकाश पोर्टल में अपडेट करने के डीपीआई ने सभी डीईओ को जारी किया निर्देश

badi-khabar

रायपुर। शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन अवकाश पोर्टल को लागू किया गया हैं, लेकिन शिक्षकों-कर्मचारियों के द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। प्रदेश के शिक्षकों-कर्मचारियों की जानकारी को विभागीय अवकाश व भवन पोर्टल में अपडेट नहीं होने को लेकर डीपीआई ने जिले के सभी डीईओ को कड़ा निर्देश जारी किया है।

डीपीआई ने स्थानांतरण अथवा युक्तियुक्तिकरण के फलस्वरूप विस्थापित शिक्षकों की जानकारी cgschool पोर्टल एवं अवकाश पोर्टल में नवीन पदस्थापना के स्थान पर पोर्ट करने को कहा गया है। डीपीआई ने जारी निर्देश में कहा कि राज्य स्तरीय डैशबोर्ड रिपोर्ट के अनुसार 654 शालाओं में अवकाश पोर्टल का उपयोग नहीं किया जा रहा है, 1083 ऐसी शालाएं हैं जिनमें अद्यापर्यंत एक भी अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया है एवं राज्य भर में कुल 52495 अवकाश प्रकरण लंबित हैं संलग्न सूची एवं आपके डैशबोर्ड पर उपलब्ध जानकारी का उपयोग कर एक सप्ताह के भीतर उचित कार्रवाई करें।

विभागीय अवकाश पोर्टल एवं भवन पोर्टल में निम्नानुसार कार्यवाही के निर्देश

1. अवकाश पोर्टल में समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अवकाश खाता को अद्यतन करें.

2. स्थानांतरण अथवा युक्तियुक्तिकरण के फलस्वरूप विस्थापित शिक्षकों की जानकारी cgschool पोर्टल एवं अवकाश पोर्टल में नवीन पदस्थापना के स्थान पर पोर्ट करें.

3. राज्य स्तरीय डैशबोर्ड रिपोर्ट के अनुसार 654 शालाओं में अवकाश पोर्टल का उपयोग नहीं किया जा रहा है, 1083 ऐसी शालाएं हैं जिनमें अद्यापर्यंत एक भी अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया है एवं राज्य भर में कुल 52495 अवकाश प्रकरण लंबित हैं संलग्न सूची एवं आपके डैशबोर्ड पर उपलब्ध जानकारी का उपयोग कर एक सप्ताह के भीतर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें.

4. भवन पोर्टल में मूलभूत जानकारी एवं बी.ई.ओ. वेरिफिकेशन की स्थिति अत्यंत चिंतनीय है. संलग्न रिपोर्ट का अध्ययन करें एवं एक कार्ययोजना बनाकर दो सप्ताह के अन्दर समस्त जानकारियों की एंट्री एवं वेरिफिकेशन किया जाना सुनिश्चित करें।