दामाद ने ससुराल को बम से उड़ाया, ससुर की मौत, सास गंभीर… घर का दरवाजा बंदकर फेंका पेट्रोल बम
कोरिया~ छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर (Korea Crime News) दी. दामाद ने बुजुर्ग ससुर को पहले खाट से बांधा और घर का दरवाजा बंद कर पेट्रोल बम से उड़ा दिया. जिससे बुजुर्ग की मौत हो गयी. जबकि पत्नी की हालत गंभीर है.
पूरा मामला जिले बैकुंठपुर के बचरापोड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत साल्ही गांव का है. मृतक की पहचान बड़े साल्ही निवासी राय राम (60 साल) के रूप में हुई है जबकि पत्नी पार्वती (59 साल) घायल है. किसी ने घर का दरवाजा बंदकर उनके घर पर पेट्रोल बम फेंक दिया. जिससे राम सिंह की मौत हो गयी. आरोप है दामाद ने इस वारदात को अंजाम दिया है.
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक़, घटना 14 अक्टूबर की रात हुई है. मृतक अपनी पत्नी पार्वती (59 साल) के साथ घर में थे. इसी बीच रात करीब 11 बजे दो हमलावर मुंह में कपड़ा बांधकर पहुंचे और घर घुसकर राय राम को खाट से बांध दिया. उसके बाद घर का दरवाजा बंद कर घर में पेट्रोल बम फेंक दिया.
घर में पेट्रोल बम फेंकने से जोरदार विस्फोट हुआ. इस घटना में राय राम की मौके पर मौत हो गयी. जबकि पत्नी गंभीर हो गयी. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. जिसके बाद पत्नी को जिला अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहाँ से रायपुर रेफर कर दिया गया है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. इस वारदात का पूरा शक मृतक के दामाद पर है. बताया जा रहा है दामाद से उसका विवाद चल रहा था. दामाद उत्तरप्रदेश के कानपुर का रहने वाला है वह ड्राइवर का काम करता है. मृतक के बेटी की उससे इंटर कास्ट मैरिज हुई थी. दामाद ने दूसरी शादी भी की थी. इतना ही नहीं उसने 4 महीने पहले भी ससुराल में गोली चलाई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.