दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई, अगले 24 घंटे अहम, इन जिलों में हो सकती है बारिश, जाने मौसम का हाल…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब विदाई की ओर है। अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर थम चुका है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) का मानना है कि अगले 24 घंटे में पूरे छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो जाएगी। तो चलिए जानते है कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?
बारिश के गतिविधियों में आएगी कमी
मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले 24 घंटे में पूरे छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो जाएगी और बारिश के गतिविधियों में भी कमी देखने को मिलेगी। वहीं छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ ही दिन में लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।
आज एक-दो हिस्सों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के एक-दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिसके कारण मौसम शुष्क रहेगा और हवा में भी नमी आएगी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है।
वहीं अगर बात करें तापमान की तो मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
छत्तीसगढ़ में अब तक कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 8 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में औसतन 28.3 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 59.1 मिलीमीटर ज्यादा यानी की 109 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। वहीं 1 जून से 30 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में 1167.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसमें से बलरामरपुर में 52 प्रतिशत ज्यादा यानी कि 1520.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं इस बार बेमेतरा में 50 प्रतिशत कम 524.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।