Google Analytics —— Meta Pixel

कोरोना: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सामने आए 2681 नए कोरोना मरीज, 2817 मरीज हुए ठीक

corona 29

रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 2681 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। जिसमे दुर्ग से 266, राजनांदगांव से 254, बालोद से 55, कबीरधाम से 44, रायपुर से 270, धमतरी से 53, बलौदाबाजार से 87, महासमुंद से 77, गरियाबंद से 49, बिलासपुर से 129, रायगढ़ से 187, कोरबा से 174, जांजगीर से 182, मुंगेली से 32, गौरेला से 12, सरगुजा से 78, कोरिया से 52, सूरजपुर से 68, बलरामपुर से 52, जशपुर से 22, बस्तर से 109, कोंडागाँव से 42, दंतेवाड़ा से 55, सुकमा से 48, कांकेर से 85, नारायणपुर से 25, बीजापुर से 129 और अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल है. और 564 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। बुलेटिन के मुताबिक आज 13 लोगों की मौत भी हुई है। बता दें कि अब तक प्रदेश में 1081 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है.वहीं राज्य में अब कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 27,857 है।

रीसेंट पोस्ट्स