Google Analytics —— Meta Pixel

SEBI Registered  Market Maestroo ने मनाया भव्य दिवाली उत्सव, कर्मचारियों को दिए सोने-चांदी के सिक्के, मोबाइल, रेफ्रिजरेटर और बोनस

office‡‡‡‡‡
भिलाई। छत्तीसगढ़ की अग्रणी वित्तीय संस्था मार्केट माएस्ट्रो प्रा. लि. ने इस बार दिवाली का त्योहार अपने कर्मचारियों के साथ विशेष अंदाज में मनाया।
पिछले आठ वर्षों से लगातार दिवाली बोनस और उपहार देने की परंपरा निभा रही कंपनी ने इस वर्ष उत्सव को और भव्य बनाया।
कंपनी के डायरेक्टर्स अंकित यादव और कृतिका यादव की मौजूदगी में आयोजित समारोह में
कर्मचारियों को सोने और चांदी के सिक्के, Raymond ब्रांड के विशेष कपड़े, Voltas के रेफ्रिजरेटर, नए मोबाइल फोन, बोनस और मिठाई के गिफ्ट बॉक्स भेंट किए गए।
छत्तीसगढ़ की एकमात्र कंपनी जो कर्मचारियों पर लुटाती है बेशुमार इनाम
डायरेक्टर अंकित यादव, जो यूएसए स्थित Wealth Manager हैं और गोल्ड मेडलिस्ट इकनॉमिस्ट भी हैं, ने कहा —
“हम हर साल दिवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों को ऐसे गिफ्ट और प्रोत्साहन इसलिए देते हैं ताकि उनकी लॉयल्टी और मेहनत का सम्मान हो। कंपनी में बोनस के रूप में हम कैश नहीं बल्कि सोना-चांदी देते हैं, क्योंकि यह समय के साथ appreciate करता है। जबकि नकद पैसा समय के साथ घटता है। यही सच्चा वित्तीय दृष्टिकोण है, जो कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करता है।”
उन्होंने आगे कहा कि मार्केट माएस्ट्रो अपने कर्मचारियों को कई बार IPO में निवेश करने के लिए बिना ब्याज के क्रेडिट भी देता है, जिसका पूरा लाभ कर्मचारी स्वयं रखते हैं।
“यह एक नई पहल है जो आने वाले समय में पूरे देश में उदाहरण बनेगी।”
कंपनी की डायरेक्टर और CEO कृतिका यादव, जो Certified Financial Planner (CFP, USA) हैं और छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला CFP हैं, बोलीं —
“हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं। आज जब ज्यादातर कंपनियां सिर्फ result देखकर decisions लेती हैं, हम loyalty और growth दोनों को celebrate करते हैं। उनकी financial awareness और comfort, दोनों हमारी प्राथमिकता है।”
कृतिका यादव ने यह भी बताया कि कंपनी हर साल कर्मचारियों के लिए नए financial education programs और stress-free work campaigns भी चलाती है।
कर्मचारियों की खुशी शब्दों में नहीं – दिल से झलकती है
डी. राजू, जो आठ वर्षों से मार्केट माएस्ट्रो में काम कर रहे हैं, बोले —
“हर साल कंपनी हमें कुछ नया और अनोखा देती है। इस बार मुझे Voltas का नया फ्रिज, कपड़े, मिठाई और सम्मान मिला। पिछले साल मुझे वॉशिंग मशीन और चांदी का सिक्का मिला था। हर बार लगता है कि कंपनी सिर्फ सैलरी नहीं, सम्मान भी देती है।”
अमित कुमार, कंपनी के सीनीयर कार्यकारी ने कहा —
“इस बार मुझे नया मोबाइल, ड्रायफ्रूट्स बॉक्स और चांदी का सिक्का मिला। पिछले साल जो गोल्ड कॉइन मिला था, उसकी कीमत आज दोगुनी हो चुकी है। यह देखकर लगता है कि कंपनी हमारे भविष्य को सोचकर गिफ्ट देती है, सिर्फ दिखावे के लिए नहीं।”
मानव संसाधन विभाग की प्रमुख प्रियंका ने साझा किया —
“मुझे इस बार 35,000 का बोनस, गोल्ड सिक्का और ड्रायफ्रूट्स बॉक्स मिला। मैं 8 साल से कंपनी के साथ हूं और गर्व से कह सकती हूं कि ऐसी सुविधा पूरे छत्तीसगढ़ में किसी प्राइवेट कंपनी में नहीं है।”
मार्केट माएस्ट्रो का समाजसेवी चेहरा
कंपनी सिर्फ आर्थिक समृद्धि की बात नहीं करती, बल्कि समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी भी निभा रही है।
अंकित यादव फाउंडेशन के माध्यम से हर वर्ष कंपनी अपने मुनाफ़े का एक हिस्सा दान में देती है,
जिससे जरूरतमंदों की चिकित्सा सहायता, अस्पतालों में उपचार, और सड़क पर घायल जानवरों की मुफ़्त सर्जरी जैसे कार्य नियमित रूप से किए जाते हैं।
आठ वर्षों की परंपरा – कर्मचारियों के साथ मार्केट माएस्ट्रो का उत्सव
इस वर्ष जब कंपनी ने दिवाली मनाई, तो कार्यालय को दीपों और रंगोलियों से सजाया गया।
कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने पारंपरिक ड्रेस में भाग लिया और संगीत, स्वादिष्ट व्यंजन और पुरस्कार वितरण के साथ पूरा वातावरण उत्सवमय बना।
“यह उत्सव सिर्फ रोशनी का नहीं, रिश्तों की गहराई का है,” अंकित यादव ने मुस्कुराते हुए कहा।
भरोसे की मिसाल – मार्केट माएस्ट्रो
छत्तीसगढ़ का पहला SEBI Registered Research Analyst Platform
जो Investors और Employees — दोनों को वित्तीय सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान देता है।
भिलाई से लेकर पूरे भारत तक – Market Maestroo आज बना है भरोसे का प्रतीक।