Google Analytics —— Meta Pixel

अमरूद को लेकर मर्डर, जीजा का खून कर साले ने थाने में किया सरेंडर

ddd

दुर्ग। जिले में अमरूद तोडऩे को लेकर हुए विवाद में साले ने अपने जीजा को सिलबट्टे से मार डाला। घटना 1 नवंबर सुबह की है। बोरसी इलाके में पंचशील सेक्टर, सड़क 18 स्थित गोविंदराज के घर पर जीजा-साले में झगड़ा हो गया था, जिसके बाद साले ने मर्डर कर दिया।

मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद आरोपी साले ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। जानकारी ये भी है कि दोनों के बीच जमीन बेचने के बाद पैसों के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे राजकुमार वर्मा अपने साले गोविंदराज के घर अमरूद तोडऩे पहुंचे थे। राजकुमार की पत्नी ने उन्हें बाहर रहने को कहा, लेकिन वे घर के अंदर चले गए। इसी बात पर गोविंदराज भड़क उठा और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी हाथापाई में बदल गई। इस दौरान राजकुमार के पास एक डंडा था, जिसे गोविंदराज ने छीनकर फेंक दिया। इसके बाद गोविंदराज घर के अंदर गया और पास रखे सिलबट्टे से राजकुमार के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।