Google Analytics —— Meta Pixel

वसूली रसीद बुक गुमा, निगम ने कराया एफआईआर दर्ज, जनता से अपील, रसीद क्रं0 63 से किसी भी प्रकार से लेन-देन न करें -आयुक्त

chintak news

दुर्ग। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा निगम सीमा क्षेत्र में गंदगी करने वाले, कचरा फैलाने वाले, लाॅकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने वालों से जुर्माना (अर्थदण्ड) वसूल करने स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता निरीक्षकों, दरोगाओं को निगम का रसीद बुक दिया गया । स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत दरोगा प्रताप सोनी को जारी की गई अर्थदण्ड रसीद बुक क्रं0 63 कहीं गुम हो गया है। इस संबंध में निगम की ओर से सीटी कोतवाली पुलिस में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। आयुक्त बर्मन ने आम जनता से अपील कर कहा कि रसीद बुक क्रं0 63 से किसी के द्वारा कोई लेन-देन करते हैं तो वे किसी भी प्रकार से लेन-देन न करें तथा किसी के द्वारा उस रसीद बुक का उपयोग करते पाया जाता है तो इसी सूचना तत्काल नगर पालिक निगम दुर्ग स्वास्थ्य विभाग में अवश्य देवें।

रीसेंट पोस्ट्स