Google Analytics —— Meta Pixel

हाथरस गैंगरेप मामला: आरोपियों ने SP को चिठ्ठी लिख कर खुद को बताया बेकसूर, कहा- पीड़िता के साथ थी दोस्ती

AROPI

हाथरस। हाथरस गैंगरेप मामले में संदीप समेत सभी आरोपियों ने जेल से चिट्ठी लिखकर खुद को बकसूर बताया है। बता दे कि आरोपियों ने जेल से एसपी को चिठ्ठी लिखी है। इस पर पीड़िता की भाभी, मां और पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे खिलाफ साजिश की जा रही है। भाभी ने कहा कि उसको (पीड़िता) चुपके से जला दिया। अब हम लोगों को जहर दे दो।

वहीं, दो आरोपियों रामू और रवि की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे दोनों बेटे निर्दोष हैं। उनको बाद में फंसाया गया है, चिट्ठी में जो लिखा है, वह सही होगा लेकिन हमने यह नहीं देखा है कि वह कब मिलने जाते थे और कब नहीं जाते थे। गौरतलब है कि मुख्य आरोपी संदीप ने आज एसपी हाथरस को एक चिट्ठी लिखी है।

रीसेंट पोस्ट्स