Google Analytics —— Meta Pixel

प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, अंग काटकर किचन में दफनाया शव, उसी रसोई में… एक साल बाद ऐसे खुला राज!

Malagasy-leaf-nosed-snake-2025-1
अहमदाबाद: सोनम-राज, मुस्कान-सौरभ जैसे हत्याकांड से अभी देश उभर नहीं पाया था कि, अहमदाबाद से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ गई. यहां एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर पहले तो पति की हत्या की, फिर उसे अपने ही किचन में दफना दिया. चलिए आपको बताते हैं ये दिल दहला देने वाला मामला है क्या.
दरअसल, मामला गुजरात के अहमदाबाद का है, तीन महीने पहले क्राइम ब्रांच को खुफिया जानकारी मिली थी कि फतेवाड़ी केनाल के पास रहने वाला समीर अंसारी पिछले एक साल से गायब है.  क्राइम ब्रांच ने समीर अंसारी की तलाश शुरू कर दी. पता चला कि पिछले 14 महीनों से समीर का मोबाइल फोन बंद है. वह न तो किसी जान-पहचान वाले से संपर्क में था और न ही किसी ने उसे इतने लंबे वक्त में देखा था.
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या
जैसे-जैसे जांच में केस की गुत्थी खुली तो सामने आया कि समीर की हत्या उसकी पत्नी रूबी ने ही की है. इस कत्ल की साजिश में रूबी का साथ प्रेमी इमरान और उसके दो दोस्त साहिल और फैजू ने दिया था. चारों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.
समीर की हत्या कैसे की गई
आरोपियों ने पहले समीर अंसारी के हाथ-पैर बांधे, फिर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटा और रसोई की जमीन में गाड़ दिया गया. इसके बाद ऊपर से सीमेंट और टाइल्स बिछा दी गई, ताकि किसी को शक न हो. क्राइम ब्रांच की टीम ने इमरान की निशानदेही पर फतेवाड़ी केनाल के पास अहमदवाड़ी रॉ हाउस में स्थित उस मकान में खुदाई करवाई, जहां रूबी और समीर रहते थे. तो खुदाई के दौरान मानव कंकाल मिला. कंकाल को डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया.
जांच में सामने आया कि रूबी और समीर की शादी तीन साल पहले हुई थी, लेकिन रूबी और इमरान के रिश्ते को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे. एक साल पहले इमरान भी उसी कॉलोनी में रहने आ गया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया. करीब एक साल पहले रूबी ने पड़ोसियों को बताया था कि उसका पति दुबई चला गया है. यह बताकर रूबी, इमरान के साथ रहने लगी.
हत्या के बाद उसी घर में रहने लगी
हत्या के बाद कुछ महीनों तक रूबी उसी घर में रही, फिर उसने घर को किराए पर दे दिया. किराएदारों ने पुलिस को बताया कि घर में अजीब गंध और बेचैनी महसूस होती थी. परेशान होकर वे कुछ दिन पहले ही मकान खाली कर गए थे. इस हत्या में चार लोगों की भूमिका अब तक साफ हो चुकी है. इनमें रूबी, उसका प्रेमी इमरान, उसके दोस्त साहिल और फैजू शामिल हैं. इमरान की गिरफ्तारी के बाद बाकियों की तलाश जारी है.

रीसेंट पोस्ट्स