Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 2873 नए कोरोना मामले आये सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 34 हजार के पार,27427 एक्टिव केस

covid 1

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 2873 नए मामले सामने आए हैं और 1871 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं 8 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश अब तक कुल 1 लाख 34 हजार 612 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 6 हजार 27 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1158 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 27 हजार 427 मरीजों का उपचार जारी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जिलेवार मिले नए मरीजों में सर्वाधिक जांजगीर-चांपा से हैं। यहां से कुल 353 नए मामले सामने आए। इसके अलावा राजधानी रायपुर से 306, रायगढ़ से 272, कोरबा से 165, दुर्ग से 160, कांकेर से 148, बिलासपुर से 123, राजनांदगांव से 119, बस्तर से 111, धमतरी से 98, सुकमा से 93, बालोद से 90, कोरिया से 86, दंतेवाड़ा से 87, बजापुर से 77, कवर्धा से 73, कोंडागांव से 72, बेमेतरा से 65, बलौदाबाजार से 64, महासमुंद से 56, सूरजपुर से 38, बलरामपुर से 38, जशपुर से 36, मुंगेली से 34, नारायणपुर से 15, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 8 और अन्य से 5 मरीज शामिल हैं।

रीसेंट पोस्ट्स