Google Analytics —— Meta Pixel

देश में कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट, बीते 24 घंटों सामने आए 55 हजार मामले

corona india

नई दिल्ली। देश में बेशक कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन राहत की बात यह है कि दैनिक नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को कोविड-19 मामलों की संख्या में भारी कमी देखने को मिली। सोमवार को जहां 66,732 नए ममाले सामने आए थे वहीं मंगलवार को 55,342 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 706 लोगों की वायरस के कारण मौत हुई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल मामलों की संख्या 71,75,881 हो गई है। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 8,38,729 है। जबकि 62,27,296 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है या वे देश छोड़कर चले गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 1,09,856 पर पहुंच गई है।

नए मामले हो रहे हैं कम

देश में रोजाना सामने आने वाले मामलों में कमी देखी जा रही है। रविवार को कोरोना के 74,383 मामले, सोमवार को 66,732 और मंगलवार को 55342 दर्ज किए गए। वहीं मृतकों की संख्या में भी कमी आ रही है। इसके अलावा देश में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 86.17 प्रतिशत हो गई है।

रीसेंट पोस्ट्स