Google Analytics —— Meta Pixel

प्रदेश में कोरोना से मौतोंं की संख्या 1300 के पार, सामने आए 2619 नए केस, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 47 हजार के पार

corona 29

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1300 के पार चली गई है। वहीं प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 47 लाख के पार चला गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 2619 नए मामले सामने आए हैं और 2341 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इस बीच 9 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश अब तक कुल 1 लाख 47 हजार 866 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 लाख 19 हजार 350 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 1306 लोगों की मौत हो चुकी है। 27 हजार 210 मरीजों का उपचार जारी है।
प्रदेश में मिले नए कोरोना मरीजों में से रायपुर से 339, कोरबा से 202, दुर्ग से 195, जांजगीर से 195, रायगढ़ से 189, राजनांदगांव से 146, बस्तर से 101, महामसुंद से 94, सरगुजा से 94, कांकेर से 91, बालोद से 80, बलौदाबाजार से 69, दंतेवाड़ा से 68, सूरजपुर से 58, कोंडागांव से 55, बीजापुर से 55, कोरिया से 54, बलरामपुर से 43, सुकमा से 42, बेमेतरा से 34, गरियबंद से 30, मुंगेली से 29, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 27, जशपुर से 22, नारायणपुर से 9 और अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल हैं।