Google Analytics —— Meta Pixel

RPF की सतर्कता से अपहरणकर्ता गिरफ्तार, नाबालिग को ग्वालियर ले जाने की फ़िराक में था आरोपी

RPF

आरपीएफ ने घेराबंदी कर की कार्रवाई
बिलासपुर। आरपीएफ की सतर्कता से अपहरणकर्ता, अपहृत बच्चे के साथ पेंड्रा रोड स्टेशन में पकड़ लिया गया जो भिंड भागने की फिराक में अमरकंटक एक्सप्रेस की प्रतीक्षा कर रहा था। भिंड शेरपुर का रहने वाला कल्लू उर्फ कालीचरण कुशवाहा 2 वर्ष के आर्यन को उसलापुर से किडनैप कर ग्वालियर ले जाने की फिराक में था, जिसकी तलाश में तोरवा पुलिस ने रेलवे पुलिस से मदद मांगी थी। पुलिस से सूचना मिलने के बाद आरपीएफ लगभग सभी स्टेशनों में संदिग्ध की तलाश कर रही थी। इसी बीच पेंड्रा रोड प्लेटफार्म पर एक संदिग्ध व्यक्ति आरपीएफ को देखकर भागने लगा, जिसके बाद आरपीएफ ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा, जिसके पास एक 2 साल का बच्चा भी था।