Google Analytics —— Meta Pixel

बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले पुलिस कर्मियों को कटा चालान, एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई

Jan-26-0034

भिलाई। हेलमेट को लेकर दुर्ग जिले में बेहद सख्ती बरती जा रही है। आम वाहन चालकों के साथ पुलिस विभाग में भी दो पहिया वाहन चलाने पर हेलमेट अनिवार्य किया गया है। एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल ने सभी पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से निर्देश दिया है कि बिना हेलमेट के दोपहिया न चलाएं। एसएपी का निर्देश नहीं मामने वाले 9 पुलिस कर्मियों को चालान काटा गया है। इनमें तीन महिला आरक्षक भी शामिल हैं।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिले में जगह जगह प्वाइंट बनाकर कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिला दुर्ग में पदस्थ समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूर्व में ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने का निर्देश दिया है। रविवार को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पाये जाने पर 7 पुलिस कर्मियों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 500-500 रुपए का चालान काटा गया।

इन पुलिस कर्मियों का कटा चालान

  1. प्रधान आरक्षक (चालक) सुशील प्रजापति रक्षित केन्द्र दुर्ग
  2. प्रधान आरक्षक भागवत प्रसाद थाना अण्डा
  3. आरक्षक सुनील साहू थाना रानीरातई
  4. आरक्षक कमलेश देशमुख थाना दुर्ग
  5. आरक्षक पंकज पाण्डेय थाना जामुल
  6. आरक्षक रवि सोनी थाना खुर्सीपार
  7. महिला आरक्षक संगीता कोसले थाना भिलाई नगर
  8. महिला आरक्षक एलिषा थाना छावनी
  9. महिला आरक्षक आशा ठाकुर महिला थाना दुर्ग

रीसेंट पोस्ट्स