Google Analytics —— Meta Pixel

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 73 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 63371 नए मामले

corona 16

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 73 लाख के पार पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को कोरोना के आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 63,371 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 895 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के 63,371 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि गुरुवार को संक्रमण के 67,708 नए मामले सामने आए थे। राहत की बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जो अब 64 लाख से ज्यादा हो चुकी है।
मंत्रालय द्वारी जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के कारण 895 मरीजों की मौत हुई है। अब तक देश में 73,70,469 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 8,04,528 है। वहीं अब तक वायरस के कारण 1,12,161 लोगों की जान चली गई है। जबकि 64,53,780 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए हैं। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को सामने आए नए मामलों में कमी आई है। गुरुवार को जहां कोविड-19 के 67,708 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को यह आंकड़ा 63,371 रहा। इसके अलावा गुरुवार को महामारी के कारण 680 लोगों की मौत हुई थी जबकि शुक्रवार को 895 मरीजों की जान गई।