Google Analytics —— Meta Pixel

तीन दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री शाह, 7 से 9 फरवरी तक दौरा, बस्तर पंडुम के समापन में होंगे शामिल

amit

रायपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 से 9 फऱवरी, 2026 तक तीन दिन छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान शाह राज्य में आंतरिक सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद की समीक्षा, विकासात्मक विमर्श तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

दौरे के पहले दिन 7 फऱवरी, 2026 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगमन के पश्चात होटल मेफेयर, रायपुर में रात्रि 8:00 बजे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें राज्य से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं सुरक्षा विषयों पर चर्चा की जाएगी।
अमित शाह सुबह होटल मेफेयर, रायपुर में वामपंथी उग्रवाद (LWE)  पर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी दिन सायं 4:30 बजे केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री साप्ताहिक पत्रिका ‘ऑर्गेनाइजऱ के ‘भारत प्रकाशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव ‘छत्तीसगढ़ @ 25 : शिफ्टिंग द लेंसÓ में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे।

अपने दौरे के अंतिम दिन 09 फऱवरी, 2026 को अमित शाह जगदलपुर, बस्तर में आयोजित बस्तर पंडूम महोत्सव – 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह महोत्सव बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रतीक है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ में सुरक्षा सुदृढ़ीकरण, विकासात्मक दृष्टिकोण तथा जनजातीय संस्कृति के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

रीसेंट पोस्ट्स