Google Analytics —— Meta Pixel

ब्रेकिंग: स्व-निर्धारण विवरणी गलत पाए जाने के मामले में, सूर्या मॉल को निगम का नोटिस, 29 लाख 86 हजार 749 रुपए का भुगतान है बकाया

SURYA

भिलाई। नगर निगम भिलाई के जोन क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत सूर्या ट्रेजर आइलैंड के स्व विवरणी की जांच निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने की थी। जांच में स्व विवरणी असत्य पाई गई और काफी अंतर पाया गया। जांच अनुसार अग्रिम कार्रवाई करते हुए निगम ने 29 लाख 86 हजार 749 रुपए का नोटिस भुगतान करने के लिए सूर्या ट्रेजर आईलैंड के प्रबंधक को भेजा है।
उल्लेखनीय है कि संपत्तिकर दाताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली स्व विवरणी उनके स्वयं के द्वारा भरकर प्रस्तुत की जाती है इसके आधार पर संपत्ति कर की राशि जमा की जाती है। निगम क्षेत्र में समय-समय पर स्व विवरणी का रेंडम जांच किया जाता है। 30 जुलाई 2020 को उपायुक्त तरुण पाल लहरें ने सूर्या मॉल के स्व विवरणी की सत्यता जांच करते हुए माप एवं गणना सहित प्रतिवेदन देने के लिए सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे को पत्र प्रेषित किया था। भवन के पूरे मंजिलों का स्वीकृत मानचित्र के आधार पर सत्यापन करने के बाद स्व विवरणी के राशि की गणना की सत्यता जांच मौके पर पहुंचकर निगम की टीम ने की थी। स्व विवरणी में अंतर पाए जाने के बाद अब राशि के भुगतान के लिए निगम ने सूर्या मॉल को नोटिस भेज दिया है।